April 19, 2024

67 सालों से अपने शरीर पर पानी की एक बूंद भी नहीं डाली इस आदमी ने

नई दिल्ली। आपने कभी ना कभी कुछ ऐसे लोगों को देखा होगा जिन्हें रोजाना नहाना पसंद नहीं होता। लेकिन वह एक-दो दिन के अंतराल में नहा लेते हैं। विशेष रुप से सर्दी के मौसम में कुछ लोग प्रतिदिन स्नान को टालते हैं। और कुछ लोगों की ऐसी आदत के कारण दूसरे लोग उनके पास जाने से भी कतराते हैं। परंतु अगर आपको यह पता लगे कि, इस दुनिया में एक ऐसा इंसान भी है जो कभी जिंदगी में नहाया ही नहीं, तो आपकी प्रतिक्रिया क्या होगी?
आप अवश्य ही चौंक जायेंगे परंतु यह सच है। आज हम आपको अमो हाजी नामक एक ऐसे इंसान से रूबरू कराने जा रहे हैं जिसने 67 सालों से अपने शरीर पर पानी की एक बूंद भी नहीं डाली है। 87 साल के ईरान निवासी अमो हाजी को दुनिया का सबसे मैला इंसान भी कहते हैं। किसी इंसान के दो-तीन दिन ना नहाने पर ही हम उससे दूर भागने लगते हैं, तो सोचिए अमो हाजी के पास कोई पल भर भी कैसे खड़ा हो सकता है।
अमो हाजी के 67 सालों से ना नहाने के पीछे का कारण जानेंगे तो हैरान हो जाएंगे। दरअसल दुनिया के सबसे गंदे इंसान कहलाने वाले अमो हाजी की ऐसी विचित्र सोच है कि अगर वह अपने शरीर पर पानी की एक बूंद भी डालेंगे तो बीमार पड़ सकते हैं। इस कारण से उन्होंने आज तक ना कभी नहाया और ना ही कभी कपड़े बदले। मटमैला और बदबूदार शरीर लिए हुए जब यह आदमी नहीं आता-जाता है, तो लोगों को इसके पास से गुजरना भी गवारा नहीं होता। साथ ही कोई घर ना होने की वजह से अमो हाजी दक्षिण ईरान के देजगाह गांव के रेगिस्तान में अकेले रहने लग गया।
इस इंसान को नहाने पर पानी से तो डर लगता है परंतु आश्चर्य वाली बात यह है कि अमो हाजी दिन में 5 लीटर पानी ज़रूर पी लेते हैं। यह विचित्र शख़्स साफ़-सुथरी जगह के बजाय सबसे बदबूदार और गंदगी वाली जगह पर आराम करता है। और ना ही अमो हाजी को ताजा खाना पसंद है। वह रात में रेगिस्तान के किसी भी गड्ढे में सो जाता है। इस इंसान को केवल मृत जानवरों का सड़ा मांस खाना ही भाता है।
अमो हाजी के पास एक पुराना गंदा हेलमेट भी है जिसका उपयोग वह ठंड से बचने के लिए करता है। हालत यह है कि अगर कोई उसे पहनने के लिए कपड़ा देता भी है तो वह अपने पुराने गंदे कपड़ों के ऊपर ही नए कपड़ों को पहन लेता है। जिस कारण से उसके बदन पर कपड़ों की मोटी-मोटी परतें बन चुकी हैं। और शरीर पर ढेरों कपड़े होने के कारण उसे ठंड भी नहीं लगती। इसके अलावा दुनिया के इस सबसे गंदे इंसान को धूम्रपान करना भी अच्छा लगता है। उसी धूम्रपान की ऐसी लत है कि गांव में कभी कोई सिगरेट दे देता है तो वो एक साथ 5-5 सिगरेट पी जाता है। साथ ही आपको यह बात सुनकर घिन्न आ जाएगी कि जब इस आदमी के पास सिगरेट या तंबाकू नहीं होता है जानवरों के मल से वह धूम्रपान कर लेता है। जिसके लिए वह एक जंग लगे पाइप का उपयोग करता है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि अमो हाजी शुरुआत से ही ऐसा आदमी नहीं था। बल्कि जवानी के वक्त जीवन में आई कुछ परेशानियों के कारण हारकर उसने ऐसा जीवन अपना लिया। और वह अब इस तरह दुनिया से अलग अपनी ही धुन में रहता है।