March 29, 2024

कर्मचारियों ने डीएफओ कार्यालय में गेट मीटिंग कर जन-जागरण किया 

नई टिहरी। विभिन्न मांगों को लेकर गठित उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति का 13वें दिन भी गेट मीटिंग का सिलसिला जारी रहा। गुरुवार को कर्मचारियों ने डीएफओ कार्यालय में गेट मीटिंग कर जन-जागरण किया। 20 सितंबर को जिला मुख्यायल पर 18 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन की तैयारी में कर्मचारी-अधिकारियों ने तैयारी शुरू की। अधिकारी-कर्मचारी-शिक्षक समन्वय समिति की 18 सूत्रीय प्रमुख मांगों में प्रदेश के समस्त राज्य कार्मिकों को पूर्व की भांति 10, 16 व 26 साल की सेवा पर पदोन्नति वेतनमान अनुमन्य किया जाय। राज्य कार्मिकों के लिए निर्धारित गोल्डन कार्ड की विसंगतियों का निराकरण किया जाय। पदोन्नति के लिए पात्रता अवधि में पूर्व की भांति शिथिलीकरण की व्यवस्था बहाल की जाय। प्रदेश में पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू की जाय। मिनिस्ट्रीयल संवर्ग में कनिष्क सहायक की शैक्षिक योग्यता स्नात्तक व एक वर्षीय कम्प्यूटर ज्ञान अनिवार्य किया जाय। व्यैक्तिक सहायक संवर्ग में पदोन्नति के सोपान बढ़ाते हुये स्टाफिंग पैटर्न के तहत ग्रेड पे 4800 तक अनुमन्य किया जाय। वाहन भत्ता सभी कार्मिकों के लिए नियत किया जाय। राजकीय वाहन चालक को ग्रेड पे 2400 इग्नोर करते हुये स्टाफिंग पैटर्न के तहत 4800 तक अनुमन्य किया जाय। चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को चालकों की भांति स्टाफिंग पैटर्न के तहत ग्रेड वेतन 4200 तक अनुमन्य किया जाय। 6 से 19 सितंबर तक गेट मीटिंग के बाद 20 सितंबर को जिला मुख्यालय पर मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जायेगा। बद्री प्रसाद सकलानी, प्रताप सिंह चौहान, जगत डोगरा, राजीव नेगी, त्रिलोक सिंह नेगी के नेतृत्व में टिहरी मुख्यालय में गेट मीटींग का आयोजन विभिन्न विभागों में किया जा रहा है। जिसमें शनिवार को भगवान सिंह राणा, पंकज उनियाल, पूरण सिंह राणा, मनमोहन पडियार, जितेंद्र नेगी, सुबोध कुड़ियाल, अजयपाल पंवार, आशीष नैथानी, विजयपाल गुसांई, सरोजनी देवी, विनोद डोभाल, जसपाल, चंद्र प्रकाश न्यूली, मनीष, मनोज कुमार, नंद किशोर रतूड़ी आदि शामिल रहे।