April 18, 2024

बागेश्वर में दो भाइयों की मौत, जहर खाने का अंदेशा

 

बागेश्वर ।  थाना काण्डा में ग्राम- जसपुर(ढपटी) के ग्राम प्रधान नरेन्द्र सिंह धामी द्वारा सूचना दी गई कि गांव के निवासी *प्रकाश सिंह धामी पुत्र श्री राजेन्द्र सिंह (उम्र- 32 वर्ष) एवं उसके भाई भुपाल सिंह धामी (उम्र-28 वर्ष) की मृत्यु हो गई है, शायद रात्रि में उन्होंने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था।* ग्राम प्रधान द्वारा दी गई सूचना पर *थानाध्यक्ष श्री महेन्द्र प्रसाद थाना काण्डा तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर गये।* घटनास्थल पहुंचने पर पुलिस टीम ने देखा की प्रकाश सिंह घर के पास सड़क किनारे तथा भुपाल सिंह घर पर मृत अवस्था में पड़ा है। *इस पर थानाध्यक्ष काण्डा द्वारा कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए पुलिस टीम के साथ पी0पी0ई किट पहनकर मृतक प्रकाश सिंह के घर व आस-पास को पूर्ण रूप से सैनेटाइज किया गया* तथा दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा व अन्य आवश्यक कार्यवाही की गई। तत्पश्चात थानाध्यक्ष द्वारा दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय बागेश्वर भेजा गया।