April 25, 2024

अंबानी समेत दुनिया के टॉप 10 अरबपतियों में से 9 को 132 अरब डॉलर का झटका, एलन मस्क और मार्क जुकरबर्ग को सबसे ज्यादा नुकसान


नई दिल्ली , । पिछले साल कोरोना काल के दौरान दुनियाभर के अरबपतियों की संपत्ति में खूब इजाफा हुआ, लेकिन अब तक साल 2022 उनके लिए बहुत बुरा साबित हो रहा है। शेयर बाजारों की अनिश्चितता की वजह से उनकी संपत्ति में सेंध लगा रही है। दुनिया के टॉप 10 अरबपतियों में से 9 की संपत्ति इस साल करीब 132 अरब डॉलर से अधिक घटी है। केवल वॉरेन बफेट एक मात्र ऐसे अरबपति हैं, जिनकी संपत्ति इस दौरान 6.61 अरब डॉलर बढ़ी है।।
सबसे ज्यादा एलन मस्क और मार्क जुकरबर्ग को नुकसानइस साल अब तक सबसे अधिक नुकसान टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को हुआ है। इस अवधि में उनकी संपत्ति 46.8 अरब डॉलर घटकर 224 अरब डॉलर रह गई है। ब्लूमबर्ग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक जेफ बेजोस को इस दौरान 14 अरब डॉलर का झटका लगा है। वह अब 178 अरब डॉलन के कुल नेटवर्थ के साथ अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, बर्नार्ड अर्नाल्ट की संपत्ति इस दौरान 18.4 अरब डॉलर कम होकर 160 अरब डॉर पर आ गई है।
इस दौरान बिलगेट्स की संपत्ति में भी सेंध लगी है। उनकी कुल संपत्ति 11.1 अरब डॉलर घटकर 127 अरब डॉलर हो गई है। लैरी पेज की संपत्ति 8.8 अरब डॉलर घटकर अब 120 अरब डॉलर पर आ गई है। वहीं, मार्क जुकरबर्ग 42.4 अरब डॉलर घटकर 83.1 अरब डॉलर पर आ गई है। सर्गी ब्रिन 8.86 अरब डॉलर गंवाकर अब 115 अरब डॉलर पर आ गए हैं। स्टीव बॉल्मर की संपत्ति भी 13.7 अरब डॉलर कम होकर अब 106 अरब डॉलर ही रह गई है। जबकि, लैरी एलिशन की संपत्ति 9.44 अरब डॉलर कम हुई है। अब वह 97.7 अरब डॉलर के साथ 10वें स्थान पर हैं।
अगर बात करें एशिया के दो सबसे बड़े अरबपतियों की तो मुकेश अंबानी की संपत्ति में 1.01 अरब डॉलर की गिरावट आई है।जबकि,  गौतम अडानी की संपत्ति में 10.1 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है। एशिया के नंबर वन अरबपति की रेस में फिलहाल  मुकेश अंबानी अडानी से बहुत कंम अंतर से आगे हैं। अब मुकेश अंबानी सोमवार सुबह तक 89.0 अरब डॉलर के साथ 10वें नंबर पर हैं, जबकि गौतम अडानी 86.6 अरब डॉलर के साथ 11वें नंबर पर। इनके पीछे फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग 83.1 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 12वें स्थान पर हैं