April 16, 2024

पोक्सो अधि0 के आरोपी को काण्डा पुलिस ने महज साढे तीन घण्टे के भीतर किया गिरफ्तार

 

 

बागेश्वर ।  आज  वादी द्वारा दिये गए लिखित तहरीर के आधार पर थाना काण्डा में पंजीकृत FIR NO-12/2021 धारा 342/363/452/376/506ipc व 3/4 पोक्सो अधि0 पंजीकृत कर वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु  पुलिस अधीक्षक  बागेश्वर द्वारा थानाध्यक्ष काण्डा को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
जिस पर क्षेत्राधिकारी  बागेश्वर के निर्देशन में थाना काण्डा पुलिस टीम के अथक प्रयासों व सुरागरसी/पतारसी के उपरान्त नामजद अभि0 मनोज कुमार पुत्र गोपाल राम निवासी ग्राम कभाटा थाना काण्डा को अभियोग पंजीकृत होने के महज साढे तीन घंटे भीतर हाईडिल गेट विजयपुर से गिरफ्तार कर, माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।