April 26, 2024

जिले की दोनों विधानसभाओं में प्रभारी हुए तैनात

बागेश्वर। भाजपा अब पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गई हैं। पार्टी ने जिले की दोनों विधानसभा के प्रभारियों की नियुक्ति भी कर दी हैं। सोमवार को पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में बागेश्वर विधानसभा में गोविंद सिंह टंगडिय़ा व कपकोट विधानसभा में नियुक्त प्रभारी दयाल ऐठानी का स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष बिष्ट ने कहा कि बूथ सत्यापन कार्य में सभी मंडल अध्यक्षों ने बेहतरीन कार्य किया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में भी जिले के कार्यकर्ताओं ने तालमेल के साथ काम किया। उन्होंने सभी मंडलों के अध्यक्षों से पूरी तैयारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि आगामी 11 सितंबर को बागेश्वर व 12 सितंबर को कपकोट विधानसभा में तैयारी बैठक की जाएगी। इस बैठक में प्रभारी गजराज सिंह बिष्ट मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ आगामी चुनाव के लिए जुटे। सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। जिस ताकत व समंवय के साथ कार्यकर्ताओं ने अभी तक संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाया उसी तरह कार्य करते रहे। दोनों विधानसभाओं में भाजपा के प्रत्याशी भारी मतों से विजयी होंगे। इस अवसर पर विधायक चंदन राम दास, कुंदन परिहार, रमेश कांडपाल, डॉ. राजेंद्र परिहार, प्रकाश चंद्र साह सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष मौजूद रहे।