April 20, 2024

मौसम की तरह प्रदेश के सीएम बदल रही है भाजपा : खरोला 

ऋषिकेश। कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने भाजपा पर सत्ता की बंदरबांट करने का आरोप लगाया है। कहा कि भाजपा सत्ता का दुरुपयोग करने में लगी है। आए दिन उनके मुयमंत्री बदले जा रहे हैं। क्योंकि जनता के समक्ष भाजपा की पोल खुल चुकी है। शनिवार को कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा मौसम की तरह मुयमंत्री बदलने में लगी है। शीतकालीन सत्र में मुयमंत्री त्रिवेंद्र रावत, ग्रीष्मकाल सत्र में मुयमंत्री तीरथ सिंह रावत और अब मानसून सत्र के लिए नया मुयमंत्री बनाया जा रहा है। जो भाजपा की कथनी और करनी के अंतर को स्पष्ट कर रहा है। प्रदेश की जनता ने पीएम मोदी के डबल इंजन की बातो में आकर प्रचण्ड बहुमत के साथ उत्तराखंड के भविष्य की कमान भाजपा को सौपी थी, लेकिन भाजपा ने उत्तराखंड की जनता के सपनो को चकनाचूर करने का काम किया है। देवभूमि उत्तराखंड भाजपा की सत्ता की लालच और भाजपा की विफलता का उदाहरण बनती जा रही है। अब उत्तराखंड की जनता चुनाव को स्थिर और प्रगतिशील सरकार का इंतजार है, इसलिए जनता की निगाहें कांग्रेस की ओर है। देश में सबसे यादा मुयमंत्री बदलने का रिकॉर्ड भी भाजपा के नाम बनने वाला है।