March 29, 2024

नामांकन से पहले प्रत्याशियों ने जुलूस निकाल कर किया शक्ति प्रदर्शन

अल्मोड़ा। सल्ट उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया खत्म होने से ठीक एक दिन पहले मुय होली पर भाजपा व कांग्रेस ने अपने-अपने पत्ते खोल दिए। सत्तापक्ष ने स्व. विधायक सुरेंद्र जीना के बड़े भाई महेश जीना पर दांव चला है। वहीं, कांग्रेस ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख गंगा पंचोली को मैदान में उतारा है। उधर, उत्तराखंड क्रांति दल ने (उक्रांद) से मोहन उपाध्याय को टिकट दिया है। तीनों प्रत्याशियों ने बारी-बारी तहसील मुयालय में नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पूर्व तीनों दलों के प्रत्याशियों के समर्थन में जुलूस निकाल शक्ति प्रदर्शन भी किया गया। सल्ट उपचुनाव के मद्देनजर मंगलवार को नामांकन के आखिरी दिन भाजपा प्रत्याशी महेश जीना ने प्रात: 11 बजे पर्चा भरा। जीना के प्रस्तावकों में मोहन सिंह व देवीदत्त शामिल रहे। नामांकन के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, महामंत्री संगठन अजेय कुमार, महामंत्री सुरेश भट्ट, नैनीताल सांसद अजय भट्ट, सांसद अल्मोड़ा पिथौरागढ़ अजय टटा, कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल व यशपाल आर्या, रायमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धन सिंह रावत सुबह ही भिकियासैंण पहुंच गए थे। पर्चा भरने के बाद स्याल्दे ब्लॉक के छियाणी खेल मैदान में सत्तापक्ष ने जनसभा के जरिये चुनावी शंखनाद किया।
गंगा के काफिले में मातृशक्ति का जोर कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली के समर्थन में निकले जुलूस में मातृशक्ति का जोर रहा। तुराचौरा रोड से होकर गुजरा कांग्रेसियों का काफिला तहसील मुयालय पहुंचा। आचार संहिता के मद्देनजर गंगा पंचोली के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व विधायक मदन बिष्टï व विधायक जागेश्वर गोविंद सिंह कुंजवाल नामांकन केंद्र में पहुंचे। उनके प्रस्तावक सोबन सिंह बोरा व अर्जुन सिंह रावत रहे। पूर्वाह्नï 11:30 बजे पर्चा भरने के बाद कांग्रेसी जुलूस की शक्ल में जैनल बर्किंडा (स्याल्दे) पहुंचे, जहां चुनावी सभा की। उक्रांद प्रत्याशी मोहन उपाध्याय ने भी जोरशोर के साथ नामांकन केंद्र पहुंच लगभग सवा बारह बजे पर्चा भरा।