April 16, 2024

डीजीपी उत्तराखंड पहुचे बागेश्वर , जनसंवाद में दिया चाक चौबंद कानून व्यवस्था का आस्वासन, पुलिस को दिए अपराधों पर लगाम लगाने के सख्त निर्देश

 

बागेश्वर । श्री अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड  के जनपद बागेश्वर आगमन पर सर्वप्रथम जनपद पुलिस की सलामी गार्द द्वारा पी0डब्ल्यू0डी0 गेस्ट हाउस परिसर में महोदय को सलामी दी गई। तत्पश्चात् *DGP महोदय की अध्यक्षता* में विकास भवन सभागार बागेश्वर में *जन संवाद एवं प्रेस वार्ता* कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में गणमान्य व्यक्तियों एवं अन्य सम्भ्रान्त व्यक्तियों द्वारा DGP  के जनपद आगमन पर पुष्प गुच्छ व शाॅल भेंट कर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात मौजूद गणमान्य व्यक्तियों द्वारा DGP  को अपना परिचय देते हुए जनपद की विभिन्न समस्याओं के सम्बन्ध में अवगत कराया गया, जिसमें मुख्य रूप से मादक पदार्थो- स्मैक, चरस आदि की बिक्री/तस्करी पर प्रभावी रोक लगाये जाने, नगर क्षेत्र में सुदृढ यातायात व्यवस्था हेतु नगर क्षेत्र में लगने वाले जाम की समस्या से निजात हेतु लिंक रोड, पार्किंग व्यवस्था किये जाने एवं साइबर अपराधों, आनलाइन धोखाधड़ी के सम्बन्ध में समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाये जाने आदि के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम में लोगों द्वारा बताई गई समस्याओं के सम्बन्ध में *DGP  ने * उपस्थित सभी लोगों को बताया कि नगर में यातायात व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, वन वे पार्किंग व्यवस्था, नगर क्षेत्र में दो पहिया वाहनों को टैक्सी के रूप में प्रयोग किये जाने आदि के सम्बन्ध में जनपद पुलिस द्वारा सम्बन्धित विभाग से सम्पर्क कर इन समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा। *साथ ही DGP महोदय ने बताया कि* जहां नशे, साइबर क्राइम व आनलाइन धोखाधड़ी आदि के प्रकरणों में पुलिस द्वारा शीघ्र कार्यवाही की जाएगी, वहीं नशा, साइबर क्राइम व आनलाईन धोखाधड़ी के सम्बन्ध में पुलिस द्वारा समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे, जो स्कूलों, काॅलेजों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी आयोजित किये जाएंगे। नशे के प्रति लोगों को जागरूक किये जाने के साथ-साथ आवश्यकतानुसार काउंसिलिंग भी की जाएगी।
*शिकायती प्रार्थना पत्रों के सम्बन्ध में DGP महोदय द्वारा* उपस्थित सभी लोगों को बताया कि राज्य के सभी थानों में महिला हैल्प डेस्क बनाए जा चुके हैं, जहां पर प्रत्येक व्यक्ति निः संकोच अपनी समस्या, शिकायत को लेकर आएं। हैल्प डेस्क के माध्यम से पुलिस द्वारा लोगों की शिकायती प्रार्थना पत्रों पर रिसीविंग दिये जाने के साथ ही शीघ्र उनकी शिकायतों पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। *साथ ही  द्वारा यह भी बताया गया* कि महिला हिंसा, छेड़खानी व अन्य प्रकरणों के सम्बन्ध में हेल्पलाईन न0- 112 पर आने वाली शिकायतों पर सम्बन्धित थाने द्वारा शीघ्र कार्यवाही की जाएगी तथा 112 की शिकायतों का मेरे द्वारा भी मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके उपरान्त DGP  द्वारा प्रेस वार्ता की गई तथा विकास भवन परिसर में वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता श्री दीप जोशी द्वारा किया गया। *कार्यक्रम में श्री अजय रौतेला,पुलिस महानिरीक्षक कुमायूं परिक्षेत्र नैनीताल, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बागेश्वर, नगरपालिका अध्यक्ष बागेश्वर, प्रतिसार निरीक्षक/समस्त थाना प्रभारी, जनपद के जनप्रतिनिधि, सीनियर सिटीजन, व्यापार मण्डल के पदाधिकारी, होटल व्यवसायी व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।