March 28, 2024

एक अच्छी पहल: बागेश्वर में पशुपालक को नोटिस भेज 5हजार का जुर्माना लगाया

बागेश्वर। एक पशुपालक को बैल को बेसहारा छोडऩा महंगा पड़ गया। नगर पंचायत ने कार्रवाई करते हुए पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है और पशुपालक को नोटिस भी भेजा है, जिससे नगर पंचायत में रहने वाले पशुपालकों में हड़कंप मच गया है। नगर पंचायत ने पालतु पशुओं को बेसहारा छोडऩे वालों पर नकेल कसनी शुरू कर दी है। बीते कई दिनों से सफेद रंग का पालतु बैल कपकोट में घूम रहा था। वह राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ था, जिससे लोगों के चोटिल होने की आशंका बनी हुई थी। इसके अलावा बैल नगर पंचायत में गंदगी भी फैला रहा था। रैथल गांव निवासी पशुपालक कुंदन सिंह के नाम बेसहारा पशु का पंजीकरण है। ईओ राजदेव जायसी ने बताया कि आवारा पशु छोडऩे पर स्वछ भारत अभियान को पलीता लग रहा है। पशु क्रूरता अधिनियम का भी खुला उल्लंघन हो रहा है। पशुपालक के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उस पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा नोटिस भी भेजा गया है। उन्होंने कहा कि संबंधित पशुपालक को अर्थदंड समय से जमा करने और बेसहारा पशु को सुरक्षित रूप से ले जाने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं होता तो वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसकी पूरी जिमेदारी संबंधित की होगी। उन्होंने पशु पालकों को चेतावनी दी है कि वे पालतु पशुओं को बेसहारा नहीं छोड़ सकते हैं। कानून के आधार पर पशु से काम लेने पर उसके चारे, पानी और अन्य जिमेदारी पशुपालक की है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ भविष्य में भी सत कार्रवाई की जाएगी।