April 19, 2024

एक मंच पर होंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और बूथ अध्यक्ष

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उत्तराखंड दौरे में विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के बीच दो कार्यकर्ता उन्मुख महत्वपूर्ण कार्यक्रम भी सपन्न होंगे जब राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा जी बूथ समिति के अध्यक्ष तथा मंडल समिति के अध्यक्ष के साथ मंच पर बैठेंगे। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी डॉ देवेंद्र भसीन ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और यह बात राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बार-बार कहते हैं और इस बात पर जोर देते हैं कि कार्यकर्ता पार्टी का प्राण है और हम सभी कार्यकर्ता हैं। उन्होंने बताया कि कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के उत्तराखंड दौरे में दो कार्यकर्ता समान से जुड़ी बैठकें भी होंगी। इनमें से एक बैठक बूथ समिति की होगी जो 6 दिसंबर को आयोजित की जा रही है ।यह बैठक प्रेमनगर काँवली मंडल के बूथ क्रमांक 42 होगी जो सामुदायिक मिलन केंद्र शास्त्री नगर काँवली में दोपहर 2 बजे से आयोजित की जा रही है इससे पूर्व मंडल स्तर की बैठक जो अंबेडकर नगर मंडल की होगी हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज में 5 दिसबर को 3.30 बजे से आयोजित की गई है। इन बैठकों में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ क्रमश: बूथ अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष मंच पर रहेंगे। डॉ. भसीन ने कहा कि यें बैठकें भारतीय जनता पार्टी की कार्य संस्कृति का एक महत्वपूर्ण अंग है जब संगठन की सर्वोच इकाई और पहली व दूसरी इकाई के अध्यक्ष साथ साथ बैठेंगे और समान भाव से बैठक में सहभागिता करेंगे।