April 25, 2024

बागेश्वर में महिला छह साल के बचे के साथ लापता,गुमशुदगी दर्ज

बागेश्वर। कपकोट थाना क्षेत्र की एक महिला छह साल के बचे के साथ लापता हो गई। परिजनों ने कपकोट थाने में महिला और बचे की गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस दोनों की खोजबीन में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लाहुर गांव की रहने वाली चंपा देवी (25) अपने छह साल के बेटे भाष्कर को लेकर 24 नवंबर से लापता है। वह घर से मायके जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वहां नहीं पहुंची। जिसके बाद परिजनों ने अपने स्तर से उसकी खोजबीन की। कहीं पता नहीं चलने पर महिला के पति बलवंत सिंह ने कपकोट थाने में पत्नी और बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई। थानाध्यक्ष कैलाश बिष्ट ने बताया कि महिला और बचे तलाश चल रही है। जल्द ही दोनों का पता लगा लिया जाएगा।