April 20, 2024

निर्माणाधीन फोरलेन पुल ढहा, 14 श्रमिक घायल

ऋ षिकेश। ऋ षिकेश बदरीनाथ मुय मार्ग के समीप एक निर्माणाधीन फोरलेन पुल ढह गया। इसमें कार्य कर रहे 14 श्रमिक घायल हो गए हैं। जिन्हें निकालकर अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। इनमें से चार की हाताल गंभीर बताई जा रही है। ऋषिकेश से 25 किलोमीटर और शिवपुरी से छह किलोमीटर आगे गूलर के समीप यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि पुल पर रविवार को लेंटर डालने का काम चल रहा था। अचानक शटरिंग में कुछ गड़बड़ी आ जाने के कारण पुल ढह गया है। पीडब्यूडी एनउच खण्ड श्रीनगर इस पुल को बना रही है। हादसे के बाद 14 मजदूरों को निकाल लिया गया है। जिन्हें राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश रेफर कर दिया है। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के सहायक अभियंता मृत्युंजय शर्मा ने बताया कि 45 मीटर के इस पुल के एक हिस्से का काम पूरा हो चुका था। दूसरे हिस्से पर लेंटर डाला जा रहा था। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया सैंटरिंग बैठ जाने के कारण यह हादसा हुआ है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती आरके सकलानी ने बताया कि 14 घायलों को रेस्क्यू किया गया है। जिनमें से चार की हालत गंभीर है। अभी तक मुन्नन (20 वर्ष) पुत्र बुरहान, कादिर (24 वर्ष) पुत्र जमशेद, मेहताब (28 वर्ष) पुत्र शमशाद व मुस्तफा (27 वर्ष) पुत्र कयूम सभी निवासी मिर्जापुर, बेहट सहारनपुर उत्तर प्रदेश को राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में पहुंचाया गया है।