March 29, 2024

बागेश्वर में शादी में डांस को लेकर आपस में भिड़े बाराती और घराती

बागेश्वर। बघर से तरसाल गांव गई बारात में बाराती और घराती नाचने को लेकर आपस में भिड़ गए। जिसमें एक बराती गंभीर घायल हो गया। लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट ले गए। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। एक बराती की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपितों को गिरतार कर अदालत में पेश किया जा रहा है। बीते 18 नवंबर को बघर गांव से तरसाल गांव बारात गई थी। जहां बैंडबाजे की धुन पर बराती नाच रहे थे। इस बीच नचाने को लेकर बरातियों और घरातियों में नाचने को लेकर झगड़ा हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें भराड़ी बाजार के व्यापारी व बघर गांव निवासी बराती देवेंद्र सिंह बिष्ट को गंभीर चोट आईं। लोग घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बघर गांव निवासी केदार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने गत शुक्रवार की देर रात धारा 323, 504 और 506 में मुकदमा दर्ज किया। आरोपित तरसाल निवासी कमल सिह टाकुली पुत्र महिमन सिंह, भूपेंद्र सिंह पुत्र अर्जुन सिंह और प्रवीण सिंह टाकुली पुत्र पुष्कर सिंह को शनिवार को भराड़ी बाजार से गिरतार कर लिया। थानाध्यक्ष केएस बिष्ट ने बताया कि तीनों युवकों को अदालत में पेश किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बरात में इस तरह की घटनाएं होना शर्म की बात है। किसी व्यक्ति की शादी में छोटी-छोटी बातों को लेकर व्यवधान डालने वालों के खिलाफ सत कार्रवाई करेगी। गिरतार करने वाली पुलिस टीम में ललित बोरा, देवेंद्र वर्मा, पवन कुमार शामिल थे।