March 29, 2024

ढोल वादन के साथ महिलाओं ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 

नई टिहरी। अन्तर्राष्ट्रीय दिवस पर ग्रामीण क्षेत्र विकास समिति (राड्स) से जुड़ी महिलाओं ने बहेड़ा मे कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला मंगल दल की 15 महिलाओं को समानित किया गया। जिनमें 5 महिला प्रधानों को भी समानित किया गया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख शिवानी बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष सुमन रमोला, जिला पंचायत सदस्य विमला खण्का, यमला सजवाण, पूर्व प्रमुख आनंदी नेगी ने कार्यक्रम का शुभारभ किया। इस अवसर पर महिला मंगल दल की गुड्डी देवी, सावली- गुनोगी से बुददी देवी, कान्ता वीड से आरती, बटखेम से रिंकी, नगदेव्या से रिजवाना जौल से सुधा देवी के साथ प्रधान दियुरी, स्यूटा, कुडियालगांव, प्लास आदि को समानित किया गया।इस अवसर पर महिलाओं ने कहा कि यह हमारा त्योहार है तथा महिलाओं को एक दुसरे का साथ देना चाहिए। महिलायें पुरूषों से कम नहीं हैं। महिलाऐं आपस मे दूसरी महिला को नीचे दिखाना चाहती हैं। जिसके कारण वह प्रगति नहीं कर पाती हैं। इस अवसर पर राड्स के सुशील बहुगुणा ने कहा कि महिला दिवस महिलाओं का मंच है तथा उनको आगे आना चाहिये। कार्यक्रम मे मंच संचालन से लेकर मुय अतिथि की व्यवस्था तक सपूर्ण कार्य महिलाओं ने स्वयं किये। कार्यक्रम मे जौल, सुदाडा, धौल्याणी, ग्वाड , कुडियालगांव, स्यूटा, बटखेम, नगेडदव्या, गुनोगी, स्यूल की महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन कविता डबराल ने किया। इस अवसर पर गुड्डी रावत, गुड्डी चौहान, कुभीबाला भट्ट, लक्ष्मी बहुगुणा आदि उपस्थित रहे। अन्त में महिलाओं ने स्वयं ढोल बजाकर मनारंजन कार्यक्रम किये। जिसमे पूर्व प्रमुख आनंदी नेगी, पालिकाध्यक्ष सुमना रमोला व ब्लाक प्रमुख शिवानी बिष्ट, बिमला खण्का, यलमा सजवाण भी झूमने को मजबूर हो गये।