March 29, 2024

नैनीताल होली महोत्सव समारोह पर महिलाएं कर रही मोदी व ट्रम्प का स्वांग

नैनीताल। लेकसिटी वेलफेयर क्लब की ओर से रविवार को होली महोत्सव समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान होली गायन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विभिन्न संगठनों से जुड़ी दस महिला होल्यारों को समानित किया गया। मुय अतिथि स्थानीय विधायक संजीव आर्य और विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया ने महिलाओं को समानित किया। शारदा संघ सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रवलित कर किया गया। संस्था की अध्यक्ष योति वर्मा तथा सचिव दिव्या साह ने अतिथियों का स्वागत किया। क्लब की मीडिया प्रभारी पिंकी मुंडे ने बताया कि होली महोत्स समारोह में मल्लिका ग्रुप नैनीताल, त्रिवेणी महिला कला केंद्र, मां नंदा देवी महिला समिति भवाली, देवी मां समूह नौकुचियाताल तथा जीवन वर्षा कला संगम समिति भवाली की होली टीमों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान महिलाओं ने अबीर गुलाल के साथ होली खेली। कार्यक्रम में महिलाओं ने खूब ठुमके भी लगाए। महिलाओं ने आओ गिरीराज खेलें होली.., कन्हैया होली खेलें बनवारी होली खेलें.., ये दो राजकुंवर खेलें होली.., श्रतु आने रौंछि.., उडि़ रछौ अबीर गुलाल.., आंगन पड़त फुहार मैया होली खेलन आए.., सुंदर होली शिव खेलें जाके जटा में बिराजे गंग.. आदि होली गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी कीर्ति ने किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष प्रेमा अधिकारी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. पल्लवी गहतोड़ी, उप सचिव दीपिका बिनवाल, हेमा भट्ट, विनीता पांडे, सोनू साह, आरती बिष्ट, प्रगति जैन, भारती साह, मधुमिता, कविता त्रिपाठी, अमिता साह, अर्चना साह, दीपा रौतेला, रानी साह, लीला जोशी, योति ढौंडियाल, संगीता श्रीवास्तव, मंजू बिष्ट, नीमा साह, ममता जोशी, करुणा अधिकारी आदि महिलाएं रहीं।
ये महिला होल्यार हुईं समानित:
चंपा कर्नाटक, गुंजन जोशी, भावना जोशी, योति साह, नीमा पांडे, नीलम साह, पिंकी अरोड़ा, हेमा जोशी, निशा साह, विजय लक्ष्मी थापा।
स्वांग में महिलाओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन:
होली महोत्सव में महिलाओं ने विभिन्न स्वांग का भी प्रदर्शन किया। इस दौरान जहां महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका में नजर आईं, वहीं महिलाओं ने ट्रंप की भी वेशभूषा अपनाई। आकर्षक स्वांग रचाने पर क्लब की सदस्य विनीता पांडे, गीता साह, योति साह, बबली व चेतना को पुरस्कृत किया गया।